Betul Crime News : युवक की धारदार हथियारों से हत्या, गांव से एक किलोमीटर दूर मिला शव

By
On:

Betul Crime News : मुलताई। बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ीकोर्ट में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि खेड़ीकोर्ट निवासी विश्वनाथ करोले उम्र 35 साल गुरुवार रात को 11 बजे साइखेड़ा से दो मिस्रियों को छोड़ने साईंखेड़ा गया था। वह जब देर तक घर नहीं आया तो परिजनों ने इसे ढूंढा। जिसके बाद युवक का शव लहूलुहान हालत में खेड़ीकोर्ट से एक किलोमीटर दूर मिला था। रात में ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने पंचनामा और अन्य कार्रवाई कर शुक्रवार दोपहर 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी राजन उइके ने बताया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियारों के निशान हैं। ऐसे में हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। मृतक के भाई नीलकंठ करौले ने बताया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के लगभग एक दर्जन घाव है।

विश्वनाथ करौले की हत्या किसने और क्यों की, इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। हालांकि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। नीलकंठ ने बताया कि मृतक विश्वनाथ के दो बच्चे हैं। एक बच्चा 5 साल का और दूसरा 3 साल का बेटा है। विश्वनाथ घर पर बोलकर गया था कि मैं 10 मिनट में वापस आ रहा हूं, लेकिन जब देर रात तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसे ढूंढा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment