Betul Crime News : प्रभातपट्टन में हुई चोरियों के मामले में एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, माल बरामद

By
On:

Betul Crime News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में थाना मुलताई पुलिस ने हाल ही में प्रभातपट्टन में हुई श्रृंखलाबद्ध चोरी की घटनाओं का खुलासा कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल हैं। आरोपियों से चोरी का सामान और नकद राशि जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि चोरी की यह घटना 8 दिसंबर 2024 की है। नेहरू वार्ड, मुलताई निवासी शुभम शिवारे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शुभम, प्रभात पट्टन स्थित किशोर करदे के कॉम्प्लेक्स में कृषि सेवा केंद्र का संचालन करते हैं, ने बताया कि सुबह दुकान के ताले टूटे पाए गए थे। अन्य दुकानों के भी ताले टूटे थे। थाना मुलताई में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू की।

जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी

मुलताई पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की जानकारी जुटाई। इस मामले में सबसे पहले विवेक पिता रामसिंह कुमरे (उम्र 19 वर्ष, निवासी माजरी, थाना मुलताई) को 9 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उससे 1,590 रुपये बरामद किए गए। विवेक से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर 11 दिसंबर 2024 को अमर पिता सुगन इरपाचे (उम्र 19 वर्ष, निवासी पांडा, थाना मोर्शी, जिला अमरावती, महाराष्ट्र) और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया। अमर से 2,154 और बालक से 780 रुपये की रकम बरामद की गई।

गिरफ्तारी के बाद किया न्यायालय में पेश

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। चोरी में उपयोग किए गए सामान और चोरी की रकम बरामद कर ली गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक राजेश सातनकर, निरीक्षक आबिद अंसारी (विशेषज्ञ), चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन उप निरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक आलोक पटेल, आरक्षक लक्ष्मीचंद, डुमलेश्वर कुमरे, चंद्रकांत, हरिओम सैनिक, दिनेश रघुवंशी, सुरक्षा समिति सदस्य उमेश की मुख्य भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment