Betul-Ashapur State Highway: बैतूल-आशापुर स्टेट हाईवे के लेड़दा घाट पर अब नहीं होंगे हादसे, होगा सुधार, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

By
On:

Betul-Ashapur State Highway: बैतूल-आशापुर स्टेट हाईवे पर बैतूल जिले में स्थित लेड़दा घाट हादसों के लिए कुख्यात है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। इनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब इस लेड़दा घाट पर स्थिति में सुधार की उम्मीद नजर आ रही है। रविवार को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी निश्चल एन. झारिया और डीएफओ वरूण यादव ने लेड़दा घाट का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

गौरतलब है कि बैतूल जिले के चिचोली थाना अंतर्गत भीमपुर चौकी के समीप स्थित लेड़दा घाट क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं एवं ट्रकों के पलटने की लगातार घटनाएं सामने आ रही थी। इन घटनाओं के कारण जन-धन की हानि हो रही थी एवं घाट पर जाम की स्थिति बन रही थी। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए, 5 जनवरी 2025 को कलेक्टर बैतूल श्री सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री झारिया, एवं डीएफओ बैतूल श्री यादव द्वारा लेड़दा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ पुलिस चौकी प्रभारी भीमपुर उप निरीक्षक दिलीप यादव भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने दिए यह निर्देश

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने लेड़दा घाट का निरीक्षण करने के पश्चात संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाएं। अपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को तत्काल पूरा किया जाएं। दुर्घटनाओं को रोकने हेतु घाट क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। इससे यहां होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

पुलिस विभाग उठाएगा यह कदम

पुलिस अधीक्षक श्री झारिया ने भी थाना प्रभारी चिचोली और चौकी प्रभारी भीमपुर को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इनमें ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही करने एवं जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित उपाय अपनाने का निर्देश दिया गया। घाट क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्र का उल्लेख करते हुए चेतावनी बोर्ड लगवाने एवं संकेतकों का उपयोग सुनिश्चित करने के आदेश दिए। बड़े वाहनों के संचालन में सावधानी बरतने हेतु आवश्यक जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment