Betul Accident News: मुलताई। नागपुर के सारवने परिवार के साथ बड़ा मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। इस परिवार के सदस्य सोमनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी बीच मुलताई क्षेत्र में नगरकोट के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी खा गई। हादसे में कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में सागर सारवने (38), उनकी मां निर्मला, पिता विनोद और पत्नी सुमन शामिल हैं। सागर की तीन उंगलियां कट गई हैं। जबकि अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी को नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है।
बीएमओ डॉ. पंचम सिंह ने बताया कि हादसे के समय कार की हालत बेहद खराब हो चुकी थी और उसके परखच्चे उड़ गए थे। परिवार सोमनाथ से नागपुर लौटते समय यह दुखद हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।