विनोद पातरिया, घोड़ाडोंगरी (Betul Accident News): मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह-सुबह एक बस हादसा हो गया। यहां पाथाखेड़ा में बस स्टैंड पर एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 लोग मामूली घायल हुए। जिन्हें घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आज सुबह 07.15 बजे थाना सारनी की चौकी पाथाखेड़ा अंतर्गत बस स्टैंड की मोड़ पर बस क्रमांक एमपी-48/पी-1122 मोड़ में पलट गई। यह निजी बस 52 सीटर बस है। जिसमें 20 लोग सवार थे।
बस में सवार अधिकांश लोग मजदूर थे जो सारनी से काली माई शोभापुर में मजदूरी करने जा रहे थे। वहीं कुछ सामान्य यात्री भी सवार थे। यह बस बैतूल जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में चोटग्रस्त हुए लोगों को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां इनका प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में यह लोग हुए सामान्य रूप से घायल
इस हादसे में 1. अंजना पति सुनील बहादुर (50 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, 2. जयंती पति सुरेश आमझरे (55 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, 3. माही पिता सुंदरलाल (22 वर्ष), निवासी सुपर एफ, सारनी, 4. बिंदिया पति रामप्रसाद डहारे (48 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, 5. लक्ष्मी पति इंदल आमझरे (52 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, 6. लक्ष्मी पति राजू डोमने (45 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, 7. निशा पति धर्मेंद्र महवे (20 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, 8. पूजा खड़िया पति मुकेश (30 वर्ष), निवासी थाना बैतूल बाजार, 9. नीला मंडल पति शिबू मंडल (40 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, 10. गीता पति मुकेश आमझरे (26 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, 11. रानी पिता किशन भलावी (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी, 12. चांदनी पिता सुकेश सलाम (17 वर्ष), निवासी ग्राम खैरवानी, 13. संगीता पिता खाडला भलावी (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी, 14. राहुल पिता विजेंद्र (45 वर्ष), निवासी कोठी बाजार, बैतूल और 15. दुल्ला पति दिनेश डहारे, निवासी मछली काटा, सारनी सामान्य रूप से घायल हुए हैं।