Betul Accident News : स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

By
On:

विजय सावरकर, मुलताई (Betul Accident News)। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा मुलताई-आठनेर स्टेट हाईवे पर मुलताई में मंगलवार की रात हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 10 बजे ग्राम हिड़ली निवासी भरत उर्फ भूपेंद्र पिता भोला साहू (उम्र 30 साल) मुलताई-आठनेर मार्ग से अपने गांव जा रहा था। इसी बीच नगर पालिका की कचरा खंती के आगे वेयर हाउस के पास अज्ञात वाहन ने भरत की बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक से गिरकर भारत गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल भरत को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान भरत की मौत हो गई। सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पतासाजी भी की जा रही है।

युवती ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

एक अन्य घटना में मुलताई थाना क्षेत्र के एक ग्राम की युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार 19 साल की उक्त युवती ने बुधवार सुबह 11 बजे अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाया

उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती ने ऐसा क्यों किया, यह जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment