Anganwadi timings changed : बदल गया आंगनवाड़ियों का समय, अब इतने घंटे ही होगा संचालन, आदेश जारी

By
On:

Anganwadi timings changed : मध्यप्रदेश के बैतूल में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में शीत ऋतु के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए आगामी आदेश तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रातः 10 बजे आंगनबाड़ी खोलना तथा बच्चों का स्वागत करना, बच्चों की साफ-सफाई का अवलोकन होगा। वहीं आवश्यकतानुसार बच्चों की व्यक्तिगत साफ-सफाई, प्रातः 10.30 बजे से 11 बजे तक सामूहिक गतिविधियों का आयोजन, प्रातः 11 बजे से 11.30 बजे तक नाश्ता, 11.30 से दोपहर 12 बजे तक बच्चों के द्वारा स्वतंत्र खेल, दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक छोटे समूह की गतिविधियों का आयोजन होगा।

दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे तक भाषा एवं साक्षरता पूर्व कौशल गतिविधियों का आयोजन, दोपहर 1 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन, दोपहर 1.30 से दोपहर 2 बजे तक बाहरी खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 से 3 बजे तक भोजन एवं बच्चों को उनके गंतव्य (अभिभावकों) तक पहुंचाना निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार दोपहर 3 बजे से सायं 4.30 बजे तक थर्ड मील, पोषण परामर्श, मंगल दिवस, वृद्धि, निगरानी, किशोरी बालिका योजनान्तर्गत परामर्श, गृह भेंट तथा शाम 4.30 से सायं 5 बजे तक रिकार्ड संधारण का कार्य किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment