Betul Mandi Bhav Today: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज बुधवार को आवक में और गिरावट आई है। आज मात्र 4652 बोरे की आवक ही हो सकी। इसके विपरीत कल मंगलवार को 5394 बोरे की आवक बैतूल मंडी में हुई थी। संभावना जताई जा रही है कि भारत बंद के कारण आज मंडी में आवक प्रभावित हुई।
आज वैसे न तो बारिश हुई और न ही कोई सरकारी अवकाश था। लेकिन, संभवत: किसानों को लगा कि भारत बंद और बैंकों की हड़ताल के चलते मंडी में भी खरीदी होती या नहीं, यह सोचकर अधिकांश किसान भी अपनी उपज लेकर मंडी नहीं पहुंचे।
बैतूल मंडी में किस उपज की कितनी आवक (Betul Mandi Bhav Today)
आज बैतूल मंडी में सबसे ज्यादा आवक गेहूं की हुई है। गेहूं की कुल 2131 बोरे की आवक हुई। इसके अलावा पीले सोयाबीन की 1941, चने की 29, मक्का की 232, सरसो की 29, मूंग की 27, उड़द की 7 और गुल्ली की आवक 256 बोरे हुई है।

गेहूं के भाव में और गिरावट (Betul Mandi Bhav Today)
आज बैतूल मंडी में कई फसलों के भाव में गिरावट देखी गई। गेहूं के उच्चतम भाव कल 2578 रुपये थे। जबकि आज यह 2545 रुपये तक ही पहुंच सके। इसी तरह चना के भाव में भी भारी गिरावट आई है। चना के उच्चतम भाव कल 5460 रुपये तक गए थे। वहीं आज यह 5261 रुपये तक ही जा सके।
सोयाबीन-मक्का के भाव में आया उछाल (Betul Mandi Bhav Today)
आज सोयाबीन के भाव में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। कल सोयाबीन के उच्चतम भाव 4300 रुपये तक ही गए थे। वहीं आज इसके भाव 4350 रुपये तक गए हैं। इसी तरह मक्का के भाव में भी खासा उछाल आया है। मक्का के उच्चतम भाव कल 2173 रुपये तक ही गए थे। वहीं आज यह 2350 रुपये तक पहुंचे।
सरसो और गुल्ली के भाव में भी तेजी (Betul Mandi Bhav Today)
इसी तरह सरसो और गुल्ली के भाव में भी तेजी देखी गई। कल सरसो के उच्चतम भाव 5900 रुपये तक ही गए थे। इसके विपरीत आज सरसो के भाव 6500 रुपये तक पहुंचे। वहीं गुल्ली के भाव कल 4508 रुपये तक ही पहुंचे थे, लेकिन आज वह 4541 रुपये तक पहुंचे।

कल रहेगा बैतूल मंडी में अवकाश (Betul Mandi Bhav Today)
बैतूल मंडी प्रबंधन ने आम सूचना जारी की है कि कल 10 जुलाई को मंडी में नीलाम कार्य बंद रहेगा। गौरतलब है कि कल गुरुपूर्णिमा का पर्व है। इसी के चलते कल मंडी में कृषि उपज खरीद-बिक्री का कार्य नहीं होगा।
बैतूल मंडी में 9 जुलाई को आवक और भाव की स्थिति (Betul Mandi Bhav Today)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in