Awas Plus Survey 2025: बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी (Collector Narendra Kumar Suryavanshi) ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Rural) अंतर्गत आगामी 30 अप्रैल 2025 तक पात्र परिवारों को आवास प्लस सर्वे 2024-25 (Awas Plus Survey 2024-25) में जोड़े जाने के निर्देश दिए हैं। इस सर्वे में छूटे हुए सभी पात्र परिवारों के नाम जोड़ने के लिए पूर्व में शासन द्वारा 31 मार्च 2025 तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी। इस आखरी तारीख में बढ़ोतरी कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवास प्लस सर्वे 2024-25 का कार्य किया जा रहा है। पूर्व में शासन द्वारा 31 मार्च 2025 तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी। अब शासन द्वारा इस समय सीमा को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दिया गया है। (Awas Plus Survey 2025)
अधिक से अधिक पात्र परिवारों को जोड़े (Add as many eligible families as possible)
इस संबंध में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी ग्राम पंचायतों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इस सर्वे में जोड़ने का कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने परिवार का नाम योजना में दर्ज करवाएं। (Awas Plus Survey 2025)
हितग्राही खुद भी कर सकते हैं आवेदन (Beneficiaries can also apply themselves)
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे जिले में ग्राम पंचायत में नियुक्त किये गये सर्वेयर सचिव/रोजगार सहायक द्वारा किया जायेगा। सर्वे कार्य आवास प्लस एप-2024 से किया जाएगा। इसमें हितग्राही स्वयं के मोबाईल से भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन आवास प्लस 2.0 ग्रामीण विकास मंत्रालय एनआईसी द्वारा निर्मित किया गया है। इस ऐप की लिंक आवास सॉफ्ट पोर्टल (https://pmayg.nic.in/infoapp.html) पर भी उपलब्ध है। (Awas Plus Survey 2025)

आठ लाख से ज्यादा पीएम आवास बनाए जाएंगे (More than 8 lakh PM houses will be built)
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में मध्य प्रदेश को पूर्व में 8 लाख 21 हजार 190 आवास दिए गए थे। अप्रैल-मई में इतने ही आवास प्रदेश को और मिलने की संभावना है। जो गरीब आवास लेने से छूट गए हैं उनके लिए पुन: सर्वे कराया जा रहा है। अब सेल्फ-सर्वे की सुविधा भी सरकार दे रही है। (Awas Plus Survey 2025)
पात्रता की शर्तों में भी दी गई छूट (Relaxation in eligibility conditions is also given)
अब पात्रता की शर्तों में छूट दी गई है, जिसके अनुसार दो पहिया वाहन वाले, 15 हजार रूपये तक वार्षिक आय वाले और ढाई एकड़ तक सिंचित तथा 5 एकड़ तक असिंचित भूमि वाले हितग्राही भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र होंगे। प्रदेश में जिस गति से ग्रामीण आवास का कार्य चल रहा है उसके चलते वर्ष 2026 तक हर गरीब का अपना पक्का मकान होगा। (Awas Plus Survey 2025)
पीएम जनमन आवास योजना में प्रदेश अव्वल (The state tops in PM Janman Awas Yojana)
पिछड़ी जनजातियों के लिए चलाई जा रही प्रधान मंत्री जनमन आवास योजना (Prime Minister Janman Housing Scheme) के अंतर्गत 46 हजार मकान बनाकर मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। जनजातीय क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जन सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। (Awas Plus Survey 2025)