MP Weather Update: अगले कुछ घंटों में मध्यप्रदेश के इन 4 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

By
On:

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तापमान में खासी कमी आई है। इधर अगले कुछ घंटों में प्रदेश के 4 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने या फिर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। उधर 2 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके कारण भी मौसम में काफी बदलाव आएगा।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 26 फरवरी को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर अवस्थित है। दूसरी ओर एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम राजस्थान और संलग्र पाकिस्तान क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय हैं। इन दोनों के असर से प्रदेश में पिछले 4-5 दिनों में तापमान में गिरावट आई है।

इसके अलावा अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना भी है। मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार सुबह तक प्रदेश के रीवा, सतना, पन्ना और मैहर जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है या बारिश हो सकती है। हालांकि इसके बाद 2 मार्च तक प्रदेश में कहीं बारिश की संभावना नहीं है।

आगे मौसम में आएगा यह बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के द्वारा पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित किए जाने की संभावना है। बीते 24 घंटों में ग्वालियर संभाग के जिलों में कल की तुलना में न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। वहीं भोपाल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

प्रदेश में तापमान की यह स्थिति

मंगलवार-बुधवार की रात प्रदेश में सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया। वहीं शहडोल के कल्याणपुर में 8.7, शाजापुर के गिरवर में 9.6, मंडला में 10.2 और उमरिया में 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

दूसरी ओर बड़वानी के तालुन में सबसे ज्यादा 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं खरगौन, नर्मदापुरम, रतलाम में 33.2, मंडला में 32.6, उज्जैन में 32.5 और धार में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

यहां देखें और सुनें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment