Update on 200 Rupee Notes: 200 के नोट को लेकर आरबीआई की ओर से बड़ा अपडेट, आप भी जान लें नहीं तो होगा नुकसान

By
On:

Update on 200 Rupee Notes: देश भर में नकली नोटों का चलन एक बड़ी समस्या है। सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा नकली नोटों को चलन से बाहर करने के लिए समय-समय पर कदम भी उठाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद इन नकली नोटों को पूरी तरह से समाप्त करना संभव नहीं हो पा रहा है। पहले 500 रुपये के नोट धड़ल्ले से दौड़ रहे थे, वहीं अब 200 रुपये के नकली नोट भी खूब चलाए जा रहे हैं। इसी के चलते आरबीआई ने 200 के नोटों को लेकर लोगों को आगाह किया है।

गौरतलब है कि नकली नोटों का चलन खत्म करने के लिए सरकार ने 9 साल पहले 2016 में 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इन दो बड़े नोटों को अचानक चलन से बाहर करने से हड़कंप मच गया था। वहीं 2000 रुपये का नोट वर्ष 2023 में चलन से बाहर कर दिया गया था। अब बचे हुए 2 बड़े नोटों 500 और 200 रुपये के नकली नोट खूब चलाए जा रहे हैं।

हाल ही में तेलंगाना के निर्मल जिले में थोक में 200 रुपये के नकली नोट चलाए जाने के मामले सामने आए थे। यही कारण है कि इन नोटों को लेने से व्यापारी डर रहे हैं। यह नोट बिल्कुल असली जैसे दिख रहे हैं, जिससे लोग भी इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। वहीं देश के अन्य स्थानों पर भी 200 रुपये के नकली नोटों के मामले सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि लोग इस बात को लेकर भी डर रहे हैं कि कहीं इन्हें भी बंद न कर दिया जाएं।

आरबीआई ने बताया इस तरह पहचानें

लोगों के इसी डर को खत्म करने के लिए आरबीआई ने इन नोटों की पहचान के तरीके बताए हैं। इनके जरिए आसानी से असली और नकली नोटों को पहचाना जा सकता है। जिससे धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते हैं।

  • देवनागरी में ‘200’: असली नोट पर देवनागरी लिपि में ‘200’ अंकित होता है।
  • महात्मा गांधी की तस्वीर: असली नोट के मध्य में महात्मा गांधी की स्पष्ट तस्वीर छपी होती है।
  • माइक्रो लेटरिंग: असली नोट पर ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘200’ सूक्ष्म अक्षरों में लिखे होते हैं।
  • सिक्योरिटी थ्रेड: असली नोट में सुरक्षा धागा होता है, जिस पर ‘भारत’ और ‘INDIA’ लिखा होता है।
  • अशोक स्तंभ: नोट के दाई ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक होता है।

आरबीआई ने 200 रुपये के नकली नोटों के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए आम जनता से अपील की है कि वे लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और उसकी सही तरीके से जांच करें। यदि किसी को नकली नोट मिलता है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें ताकि उपयुक्त कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment